अमरोहा, मार्च 5 -- ससुराल में रह रहे संभल निवासी मजदूर की मौत हो गई। किसी ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के परिवार में कोहराम मचा है। संभल जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के गांव सैंडोरा निवासी 35 वर्षीय नईम पुत्र अनीस पिछले 15 साल से अपनी ससुराल कस्बा आदमपुर में पत्नी व बच्चों के साथ रह रहा था। वह मेहनत मजदूरी कर परिवार की गुजर-बसर करता था। थानाध्यक्ष सुकर्मपाल राणा ने बताया कि करीब डेढ़ माह पूर्व बाइक फिसलने से नईम की रीढ़ की हड्डी टूट गई थी। उसके धड़ ने काम करना बंद कर दिया था। कई जगह उसका उपचार कराया गया लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। फिलहाल घर पर ही उसका उपचार चल रहा था। इसी बीच मंगलवार तड़के नईम की मौत हो गई। किसी ने उसकी हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को खबर कर दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.