बुलंदशहर, नवम्बर 30 -- नगर क्षेत्र की एक विवाहिता के साथ उसकी ससुराल में देवरों ने अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। पीड़िता का अतिरिक्त दहेज के लिए उत्पीड़न करते हुए गला दबाकर हत्या करने का भी प्रयास किया गया। नगर पुलिस ने आरोपी पति और देवरों समेत 9 ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। नगर कोतवाली में एक मोहल्ला निवासी पीड़िता विवाहिता ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि उसकी शादी मार्च 2022 को गाजियाबाद क्षेत्र के युवक से हुई थी। आरोप है कि निकाह में दिए गए दान-दहेज से पति, सास, ससुर, जेठ, जेठानी, देवर आदि ससुरालीजन खुश नहीं थे और अतिरिक्त दहेज में एक प्लॉट एवं कार की मांग करते हुए विवाहिता का उत्पीड़न करने लगे। आए दिन पीड़िता के साथ मारपीट कर परिवार समेत जान से मारने की धमकी दी जाती थी। बीते दिनों पति एवं अन्य ससु...