कुशीनगर, जनवरी 29 -- रामकोला, हिन्दुस्तान संवाद। पति के साथ ससुराल में रहने की जिद पर अड़ी पत्नी उसके बरामदे में धरना दे रही है। छठें दिन पत्नी धरनारत है और ससुराल के लोग किसी सदस्य का इलाज कराने के नाम पर बाहर हैं। रामकोला पुलिस भी नित्य मौके पर जा रही है, लेकिन धरनारत महिला को उसके हाल पर छोड़कर चली आती है। पीड़िता को ग्रामीणों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। रामकोला थाने के गांव अमडरिया निवासी अरविंद के घर के बरामदे में धरना दे रही रेखा मद्धेशिया पत्नी अरविंद का कहना है कि उनकी शादी वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के तीन महीने बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर उन्हें घर से भगा दिया। इसके बाद न तो पति और न ही ससुराल के किसी सदस्य ने उन्हें वापस लाने की कोई कोशिश की। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन इसके बावजूद उन्हें ससुराल नहीं बुलाया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.