मोतिहारी, जुलाई 31 -- पीपराकोठी, एक संवाददाता। झाखरा के बलिया टोला में ससुराल आए पति ने कुल्हाड़ी से काटकर रात्रि में सोयी पत्नी की हत्या कर दी। वहीं घर से कुछ दूर कुल्हाड़ी को फेंक फरार हो गया। उसने पत्नी पर कुल्हाड़ी से तीन बार वार किये। दो बार गले और एक बार सीने पर कुल्हाड़ी मारने का निशान मिला है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति केसरिया खेदलपुरा के सुबोध मांझी को गिरफ्तार किया। मृतका झखरा के राजदेव मांझी की पुत्री मानती देवी(25) बताई गई है। हत्या में प्रेम-प्रसंग की चर्चा क्षेत्र में हो रही है। बताया जाता है कि आरोपित पति सुबोध मांझी बाहर रह कर मजदूरी करता था। बाहर से पांच दिन पूर्व वह सीधे ससुराल आ गया। वहां सभी से मिलजुल कर रह रहा था। मंगलवार रात घर के आंगन में सभी परिजनों के साथ वह भी सोया। उसकी पत्नी भी वहीं सोई थी। ज...