दुमका, मार्च 10 -- दलाही, प्रतिनिधि। मसलिया थाना क्षेत्र के गुमरो पंचायत के जेरूवाखिलकनाली गांव के 23 वर्षीय युवक अजय कुमार पंडित को पत्नी नीतू देवी ने धोखे से अपने मायके बुलाकर जान से मारने की नियत से चाकू से वार कर गंभीर रुप से जख्मी कर दिया। इसके बाद फंसने के डर से रातोंरात नारायणपुर सीएचसी में ले जाकर छोड़ दिया गया। इसकी सूचना अन्य किसी से मिलने के बाद घायल युवक के पिता सनातन पंडित व छोटा भाई विजय पंडित अस्पताल जब पहुंचे तो देखा कि अजय लहूलुहान होकर लावारिस अवस्था में ट्राली में पड़ा हुआ है। आनन फानन में उसे धनबाद एसएनएमएमसीएच ले जाया गया, जहां उसका इलाज के बाद होश आया। युवक का इलाज अभी रिम्स रांची में चल रहा है। घटना की जानकारी लिखित रूप से घायल युवक के भाई विजय पंडित ने नारायणपुर थाने में दिया है। पीड़ित अजय ने बताया कि पत्नी नीतू देवी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.