कौशाम्बी, मई 26 -- चायल, हिन्दुस्तान संवाद। चरवा थाने के चौराडीह गांव में रविवार देर रात ससुराल पहुंचे युवक को ससुराल वालों ने जमकर पीटा। इससे युवक को काफी चोटें आई। मामले में पुलिस ने घायल को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा और पत्नी समेत पांच ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। कोखराज थाने के नौढ़िया गांव निवासी भारत लाल कोरी मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। उसने बताया कि एक सप्ताह पहले उसकी पत्नी नाराज होकर अपने मायके चरवा के चौराडीह गांव चली आई है। रविवार की देर शाम आठ बजे भारत लाल बाइक से अपनी बहन को छोड़ने के लिए उसके ससुराल चौराडीह गया था। इसी दौरान उसकी पत्नी ने फोन कर उसे अपने मायके बुला लिया। आरोप है कि उसके वहां पहुंचते ही ससुर, सास, साला और पत्नी ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। विरोध करने पर उन्होंने डंडे से पीटकर भारत लाल क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.