बेगुसराय, सितम्बर 21 -- तेघड़ा, निज प्रतिनिधि। मधुरापुर पुरवारी टोला में रह रहे रामदीरी के युवक की गला रेतकर हत्या कर लाश को गुप्ता बांध के समीप आधारपुर पंचायत के बिनलपुर में फेंक दिया गया। रविवार की सुबह लोगों ने लाश को देखकर पुलिस को सूचना दी। मृतक रामदीरी नकटी टोला निवासी रामाकांत सिह का लगभग 32 वर्षीय पुत्र मुरारी कुमार था। उसकी शादी मधुरापुर पुरवारी टोला में रामविनोद सिंह की पुत्री से हुई थी। विवाह के बाद वह ससुराल में ही रह रहा था। बताया जाता है कि रामविनोद सिंह को कोई पुत्र नहीं था। इससे मुरारी मधुरापुर पुरवारी टोला में ही रहकर परिवार का भरण पोषण करता था। थानाध्यक्ष अमलेश कुमार ने घटना के बारे में बताते हुए कहा कि लोगों की सूचना पर पुलिस टीम ने बिनलपुर पहुंचकर छानबीन प्रारंभ कर दी है। किसी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या करने की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.