मिर्जापुर, फरवरी 15 -- मिर्जापुर। चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट गांव के पास शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अदलहाट थाना क्षेत्र के परसिया रुपौधा गांव निवासी 65 वर्षीय गंगा प्रसाद बाइक से शनिवार को चुनार के रामगढ़ स्थित अपने ससुराल में आयोजित पूजन कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। यहां से देर शाम बाइक से वापस लौटे। जैसे ही चुनार के कैलहट गांव के पास पहुंचे। बाइक खड़ा कर सामान लेने के लिए पैदल सड़क पार करने लगे। तभी किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रुप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल को कैलहट स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां डाक्टरों ने वृद्ध को मृत घोषित कर दिया। चुनार कोतवाल विजयशंकर ने बताया कि अज्ञा...