जहानाबाद, फरवरी 5 -- फॉलो अप जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। कल्पा थाना क्षेत्र के जामुक गांव स्थित ससुराल में नव विवाहिता युवती को दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने की प्राथमिकी दर्ज की गई है जिसमे सात लोगों को नामजद आरोपित किया गया है। कल्पा के थानाध्यक्ष अनंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृत युवती के चाचा और कोच थाना के लोदीपुर के निवासी संजय राम के द्वारा प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। एक दिन पूर्व बुधवार को युवती के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंपा गया था। घटना के संबंध में आरोप लगाते हुए एक परिजन ने बताया है कि युवती काजल कुमारी की शादी करीब 11 महीने पूर्व जामुक गांव में हुई थी। उसे दहेज की नाजायज मांग पूरी नही करने पर प्रताड़ित किया जाता था। उसके साथ मारपीट की जाती थी। मंगलवार को युवती के ससुराल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.