अलीगढ़, फरवरी 6 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। गुजरात के सूरत जिले में 10 लाख रुपये के गबन के मामले में दो दिन पहले गुजरात पुलिस ने रोरावर क्षेत्र में दबिश दी। यहां ससुराल में छिपकर रह रहे बुलंदशहर के एक आरोपी को पुलिस गिरफ्तार करके अपने साथ ले गई। सूरत जिले में 10 लाख रुपये के गबन का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसमें कंपनी बनाकर निवेश के नाम पर रुपये ऐंठने का आरोप था। जांच में बुलंदशहर के नरसेना क्षेत्र के गांव खंदोई निवासी गुरुवचन सिंह का नाम प्रकाश में आया। पता चला कि आरोपी ने कंपनी बनाकर रुपयों का गबन किया है। 10 लाख के मुकदमे के अलावा भी कई लोगों से ठगी की गई है। लोकेशन व मुखबिरों की मदद से गुजरात पुलिस यहां रोरावर क्षेत्र में पहुंची। यहां आरोपी गुरुवचन अपनी ससुराल में रह रहा था। बुधवार को गुजरात पुलिस ने रोरावर पुलिस की मदद से दबिश दी और आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.