फतेहपुर, अप्रैल 21 -- खखरेरु। थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में रविवार रात एक युवक ने घर के अंदर फांसी का फंदा डालकर जान दे दी। सुबह परिजनों ने शव लटका देखा तो कोहराम मच गया। युवक के ससुरालों पर अपमानित करने का परिजनों ने आरोप लगाया। घंटो हंगामा चलता रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बरहटा गांव निवासी 25 वर्षीय राजेश विश्वकर्मा की शादी पड़ोसी गांव हाकिमपुर खंतवा गांव की मोनी देवी के साथ दो वर्ष पूर्व हुई थी। बताया जा रहा है कि राजेश की पत्नी से अनबन चल रही थी। इन दिनों पत्नी मायके में थी। रविवार देर शाम राजेश अपनी ससुराल पहुंचा था। जहां राजेश की ससुराल वालों से कहासुनी हो गई। इसके बाद राजेश घर लौट आया। रात को अपने कमरे में सोने चला गया था। सुबह परिजनों ने देखा कि उसका शव फंदे पर लटक रहा था।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.