रामपुर, जनवरी 2 -- शादी से एक माह पहले ससुराल पहुंची युवती ने मंगेतर का हाथ थामकर हंगामा शुरू कर दिया। मंगेतर और उसके परिजनों ने युवती को काफी समझाया लेकिन वह निकाह की जिद पर अड़ी रही। दोनों पक्षों की पंचायत के बाद हाथों-हाथ दोनों का निकाह कर दिया गया। निकाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक गुजरात के अहमदाबाद में सिलाई का काम करता है। करीब दो वर्ष पूर्व उसका रिश्ता थाना पटवाई क्षेत्र के एक गांव की युवती से तय हुआ था। रिश्ता होने के बाद से ही दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने लगी। लंबी बातचीत के कारण दोनों एक-दूसरे के बेहद करीब आ गए और निकाह का इंतजार करने लगे। बुधवार को युवती अचानक अपने होने वाली ससुराल पहुंच गई और वहां निकाह करने की जिद पर अड़ गई। परिजनों ने उसे समझाने की कोशिश की और मर्यादा का हव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.