बलिया, जनवरी 25 -- बांसडीहरोड, हिन्दुस्तान संवाद। पत्नी को चाकू मारकर घायल करने के आरोपी पति को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान कर दिया। इलाके के तिवारी छपरा निवासी ददन राजभर ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी 30 वर्षीय प्रियंका की शादी करीब 10 वर्ष पहले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी भोला राजभर उर्फ जितेन्द्र हुआ था। विवाह के कुछ दिनों बाद से ही भोला मेरी बेटी मारता- पीटता था और घर से भी निकाल देता था। इससे परेशान होकर शुक्रवार को प्रियंका अपने मयका तिवारी के छपरा आ गयी। कुछ देर बाद ही भोला भी पहुंच गया और सुलह कर घर ले जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रियंका के गले पर चाकू मार दिया। उसे सीएचसी सोनवानी पर पहु...