अमरोहा, मार्च 25 -- ससुराल जा रहे युवक की बाइक को अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन ने टक्कर दी। युवक की मौके पर मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। कोतवाली क्षेत्र के गांव सोहरका निवासी 30 वर्षीय देवेंद्र सिंह सोमवार शाम करीब आठ बजे बाइक से अपनी ससुराल रहरा थाना क्षेत्र के गांव भावली जा रहा था। अलीगढ़ मार्ग पर बुरावली के पास सामने से आ रहा अज्ञात वाहन देवेंद्र सिंह की बाइक को टक्कर मारकर भाग निकला। आनन फानन में देवेंद्र को रहरा सीएचसी ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। मौत की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज रही है। थानाध्यक्ष अलका चौधरी ने बताया कि सड़क हादसे में युवक की मौत हुई है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.