रांची, फरवरी 5 -- बेड़ो, प्रतिनिधि। बेड़ो थाना क्षेत्र के बेड़ो-लोहरदगा मुख्य मार्ग पर पांडेपारा मोड़ के समीप गुरुवार की शाम लगभग साढ़े पांच बजे सड़क हादसे में बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत हो गया, वहीं दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार पीछे से आ रही एक पिकअप वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक खेत में जा गिरी। इस दुर्घटना में बाइक सवार लोहरदगा जिले के बैजवाली गांव निवासी 30 वर्षीय मनोज उरांव, पिता महादेव उरांव और उसके तीन वर्षीय पुत्र मयंक उरांव की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मनोज उरांव अपने घर बैजवाली गांव से बाइक पर पत्नी और पुत्र को लेकर ससुराल, बेड़ो थाना क्षेत्र के कुदारखो गांव आ रहा थे। इसी दौरान लोहरदगा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे ...