हिन्दुस्तान संवाददाता, जनवरी 28 -- यूपी में कौशांबी के सिराथू रेलवे स्टेशन के नजदीक सोमवार की शाम ससुराल गए एक युवक का शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। उसने खुदकुशी की या हादसे का शिकार हुआ या उसकी हत्या कर लाश ठिकाने लगाई गई, फिलहाल यह साफ नहीं है। घटना से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवारीजनों की ओर से फिलहाल किसी पर कोई आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों ही बिंदू से जांच कर रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार संदीपन घाट थाना क्षेत्र के कशिया पूरब गांव का 28 वर्षीय पंकज कुमार पटवा पुत्र संतोष कुमार किसानी करता था। उसकी ससुराल सिराथू में है। 26 जनवरी को वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। वहां नहीं पहुंचा तो खोजबीन की जा रही थी। इसी बीच सोमव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.