महाराजगंज, जनवरी 21 -- निचलौल, हिन्दुस्तान संवाद। निचलौल थाना क्षेत्र के ग्राम छितौना निवासिनी एक विवाहिता ने अपने ससुराल के लोगों पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने उसकी सास समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में ग्राम छितौना निवासिनी अफसाना ने बताया है कि उसकी शादी दो वर्ष पहले खुशबुद्दीन से हुई थी। शादी के बाद वह पति के साथ रहने लगी। इसके कुछ दिन बाद वह उसे बाहर लेकर रहने लगा। उसके बाद वह उसे महराजगंज छोड़कर विदेश चला गया। वहां से जब वह घर चली आई तो उसकी सास, ससुर और ननद तीनों उसे घर में रहने नहीं दे रहे हैं। वह किसी प्रकार से अपने घर में रहना शुरू कर दिया। आरोप है कि इसके बाद भी ससुराल के लोग जलाकर मार देने की धमकी दे रहे हैं। इससे वह डरी और सहमी हुई है। एसओ अखिलेश कुमार...