देवरिया, मार्च 3 -- भटनी(देवरिया) हिन्दुस्तान टीम। ससुराल के लिए घर से निकले युवक का शव सोमवार की तड़के भटनी थाना क्षेत्र के परसौनी के समीप बागीचे में पेड़ से लटका मिला। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। युवक की मौत की सूचना घर पहुंचते ही परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। भटनी थाना क्षेत्र के सल्लहपुर निवासी विपिन कुमार (32) पुत्र लल्लू प्रसाद की ससुराल खुखुंदू में थी। वह अधिकांश समय अपने ससुराल में ही रहते थे। रविवार को वह अपने गांव गए थे। भोजन करने के बाद वह ससुराल जाने की बात कह कर रात को निकल लिए। सुबह उनका शव परसौनी के समीप बागीचे में पेड़ से लटका मिला। परिवार के लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं। जबकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होने की बात कह रही है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.