बोकारो, मई 15 -- जरीडीह बाजार। बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैदकारो मंत्री मोड़ के समीप पुलिया के नीचे झाड़ी के पास पेड़ के नीचे जीबाधन महतो (39 वर्ष) नामक एक व्यक्ति का शव बुधवार सुबह करीब 11 बजे मिला। गर्दन उसी की गंजी से बंधा हुआ था और गंजी का एक छोर पेड़ की एक टहनी में बंधा हुआ था। शरीर के ऊपरी हिस्से में कपड़ा नहीं था नीचे जींस पैंट था। प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका लग रही। विद्यालय से छुट्टी होने के बाद बच्चे घर जा रहे थे इसी दौरान पेड़ के समीप शव को देखकर हल्ला किया जिसके बाद काफी संख्या में लोग जुट गए और उसकी पहचान बैदकारो निवासी स्व हीरालाल महतो के दामाद जीबाधन महतो ऊर्फ जेपी के नाम से की गई। मृतक का साला विक्की महतो ने बताया कि सुबह लगभग 10 बजे घर से निकले थे इसके बाद यहां शव होने की जानकारी मिली। बताया कि उसके जीजा हैद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.