फिरोजाबाद, जून 5 -- शादी के बाद आंखों में कई सपने संजोए ससुराल पहुंची गीता देवी के ख्वाब ससुराल पहुंचते ही टूट गए। शादी के बाद एक साल भी ससुराल में चैन से नहीं कटी। ससुरालीजन उसे परेशान करने लगे। बुधवार को गीता के पिता एवं भाई ससुरालीजनों को समझाने के लिए पहुंचे तो उनके साथ में मारपीट की। मक्खनपुर निवासी गीता देवी की शादी एक वर्ष पहले थाना एका के नगला किशन सिंह निवासी अनुज कुमार पुत्र अवधेश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से गीता देवी को ससुरालीजन परेशान करने लगे। पहले तो परिवार को बचाने की खातिर गीता उत्पीड़न सहती रही, लेकिन इसके बाद भी ससुरालीजनों का रवैया नहीं सुधरा। गीता के परिजनों को जब इस संबंध में जानकारी मिली तो चार जून को गीता के पिता उदयवीर सिंह, भाई आनंद कुमार एवं अनिल कुमार गीता की ससुराल नगला किशन सिंह पहुंचे। ससुरालीजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.