सहारनपुर, मार्च 19 -- देवबंद कोतवाली क्षेत्र के गांव डांको वाली में बहू को मारपीट कर बंधक बनाने के आरोप पर पुलिस ने ससुराल पहुंचकर विवाहिता को मुक्त कराया। पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद हरिद्वार (उत्तराखंड) थाना खानपुर के गांव आलमपुर निवासी सुषमा रानी ने देवबंद कोतवाली में दी तहरीर दी। पीड़िता के मुताबिक उसकी पुत्री सरिता का विवाह वर्ष 2007 में खेड़ामुगल क्षेत्र के गांव डांको वाली निवासी व्यक्ति से किया था। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसकी पुत्री का शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। इतना ही नहीं उस पर तरह-तरह के इल्जाम लगाकर आए दिन मारपीट करने लगे। सुषमा ने तहरीर में बताया कि मंगलवार को दामाद ने परिजनों के कहने पर उसकी पुत्री के साथ मारपीट कर घर में ही उसे बंधक बना लिया और जान से मारने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.