हाथरस, जनवरी 21 -- हसायन।थाना हसायन कोतवाली स्थित कस्बा हसायन के मौहल्ला कोलियान में सोमवार उन्नीस जनवरी की देर रात्रि को ससुरालियों ने घर में घुसकर मारपीट कर शादी में दिए घरेलू सामान व आभूषण लेकर अपनी बेटी को साथ ले गए।उक्त मामले में मंगलवार को पीडित ने कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर के माध्यम से शिकायत किए जाने के लिए पहुंचे तो कोतवाली में तैनात एक उपनिरीक्षक दरोगा ने पीडित की लिखित तहरीर लेने के बजाए पीडित को महिला परिवार परामर्श केंद्र व महिला कोतवाली में शिकायत किए जाने की जानकारी देते हुए टरका दिया।पीडित साबुद्दीन खान पुत्र आशिक अली निवासी मौहल्ला कोलियान कस्बा हसायन के रहने वाला है। साबुद्दीन ने मंगलवार को थाना कोतवाली में पहुंचकर पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दिए जाने के बाद लिखित तहरीर देते हुए बताया कि मेरे पुत्र भ...