पीलीभीत, फरवरी 7 -- पीलीभीत। दहेज न देने पर विवाहिता को मारपीट कर ससुराल से निकाल दिया गया। उसके ससुर ने गर्भावस्था में विवाहिता की पिटाई कर दी। पुलिस ने विवाहिता की तहरीर पर पति समेत ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना गजरौला क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी सपना देवी ने एसपी के आदेश पर थाना गजरौला में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसमे कहा गया कि उसकी शादी 16 मार्च 2024 को विजय सिंह यादव निवासी ग्राम महुआ थाना गजरौला के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद दो बीघा जमीन और कार की दहेज के रूप में मांग की जाने लगी। मना करने पर पति विजय,ससुर हरि सिंह यादव,सास माया देवी,जेठ अजय सिंह यादव,जिठानी प्रियंका यादव उसका शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि 19 फरवरी 2025 को उसके ससुर ने गर्भावस्था में उसकी पिटाई की। जिससे वह चो...