गुमला, दिसम्बर 22 -- गुमला, संवाददाता। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर गुमला में महान भारतीय गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन की 139वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मौके पर विद्यालय परिसर में गणित मेला का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने गणितीय सिद्धांतों,सूत्रों और अवधारणाओं को रोचक एवं जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदना सभा से हुआ। इसके पश्चात स्थानीय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रामकिशोर रजक, सचिव विजय बहादुर सिंह, प्रधानाचार्य संजीव कुमार सिन्हा,वरिष्ठ शिक्षक सुदर्शन शर्मा एवं गणित विषय प्रमुख अनुज कुमार ने रामानुजन के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर एवं पुष्पार्चन कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। गणित मेले के दौरान पूरा विद्यालय परिसर गणितीय वातावरण से सराबोर रहा। विद्यालय के लगभग चार सौ छात्र-छात्राओं ने विभिन्न गणित...