धनबाद, जनवरी 13 -- बाघमारा। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बाघमारा व सरस्वती विद्या मंदिर में सोमवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, पूर्व छात्र सम्मेलन व राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर स्वदेशी संकल्प दौड़ का आयोजन किया गया। बाघमारा में विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के सचिव विनय कुमार पांडेय, वरिष्ठ आचार्य सुभाष चौधरी, आचार्य राजेश कुमार, प्रधानाचार्य राकेश सिन्हा व पूर्व छात्रों द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति पर माल्यार्पण व पुष्पार्चन किया गया। इस अवसर पर आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव में विभिन्न प्रकार के खेलों का शुभारंभ हुआ। इसका समापन मंगलवार को होगा। मौके पर विद्यालय के पूर्व छात्र सुरेश कुमार, विवेक कुमार व खुशबू कुमारी, आरती कुमारी आदि ने विद्यालय से जुड़े अपने अनुभवों व विचारों को साझा किया। युवा दिवस के अवसर पर पुरातन छात्रों एवं विद्य...