हल्द्वानी, दिसम्बर 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर रविवार को जिला सैनिक कल्याण कार्यालय हल्द्वानी में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बताया गया कि सशस्त्र बलों के शहीदों को सम्मान में हर वर्ष 7 दिसम्बर को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस मनाया जाता है। इस मौके पर सशस्त्र बलों के शहीद सैनिकों के पराक्रम की लोगों को जानकारी दी गई। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपस्थित पूर्व सैनिकों व एनसीसी कैडेट्स को सशस्त्र सेना झण्डा दिवस के महत्व के बारे में जानकारी दी गयी। आम नागरिकों के बीच सशस्त्र सेना झंडा दिवस के प्रति जागरूकता लाने का आह्वान किया गया। इस दौरान हल्द्वानी शहर के मुख्य बाजारों में एनसीसी कैडेट्स ने रैली निकालकर आम नागरिकों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के टोकन फ्लैग लगाए। साथ ही नागरिकों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.