लोहरदगा, जनवरी 20 -- लोहरदगा, संवाददाता। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा सोमवार को लोहरदगा के किस्को में मार्च निकाला गया। भारत सरकार गृह मंत्रालय तथा बल मुख्यालय सशस्त्र सीमा बल के निर्देशानुसार जी समवाय किस्को के द्वारा लोहरदगा जिले में विभिन्न स्थानों पर राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य पर स्मरणोत्साव कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी से 24 जनवरी तक किया जा रहा है 32वीं वाहिनी के कमांडेंट राजेश सिंह के मार्गदर्शन में सहायक कमांडेन्ट मेदनी बोरसाकिया के नेतृत्व में राजकीय मध्य विद्यालय किस्को के छात्र-छात्रा,ग्रामीणों तथा सशस्त्र सीमा बल जवानों ने मार्च निकाला। जन समुदाय में अपने राष्ट्रगीत को जानने, सम्मान करने और देश के प्रति समर्पण के लिए जनजागरूकता...