आदित्यपुर, जनवरी 6 -- चांडिल, संवाददाता। सशस्त्र सीमा बल की कंपनी-ई और कंपनी-जी की ओर से चौका थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती मुटूदा गांव में सोमवार को सामाजिक चेतना अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों के बीच सौ कंबल का वितरण किया गया। अभियान का मुख्य उद्देश्य गांव, समाज एवं देश के प्रति उनके कर्तव्यों के बारे में जागरूक करना था। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को ई-समवाय मातकमडीह के समवाय प्रभारी श्यामल विश्वास ने आपसी भाईचारा, सामाजिक एकता, कानून का पालन, राष्ट्र निर्माण में सहभागिता और देशहित में सकारात्मक भूमिका निभाने के संबंध में ग्रामीणों के समक्ष विचार को रखा। उन्होंने समाज में शांति एवं सद्भाव बनाए रखने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया। इस मौके पर समवाय प्रभारी श्यामल बिश्वास,चौका थाना प्रभारी सोनू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.