आरा, जनवरी 8 -- शाहपुर। नगर पंचायत शाहपुर के सभागार में गुरुवार को सशक्त स्थायी समिति की बैठक मुख्य पार्षद जुगनू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में कार्यपालक पदाधिकारी मो. नेशात आलम ने बताया कि सदन में सदस्यों ने गत बैठक की संपुष्टि, सामग्री क्रय, स्ट्रीट लाइट, हाई मास्ट लाइट पर चर्चा की। साथ ही जांच कर स्ट्रीट लाइन लगाने की बात बताई गई। बैठक में उप मुख्य पार्षद झुनिया देवी, पार्षद संजय चतुर्वेदी, पार्षद मो शाहिद अनवर उर्फ शागीर, पार्षद देवांती देवी, प्रधान सहायक सुशील कुमार प्रमुख रूप से थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...