जहानाबाद, मार्च 1 -- जहानाबाद, हिंदुस्तान प्रतिनिधि। नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति के नव मनोनीत सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह सोमवार को अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में होगा। शपथ ग्रहण कराने के लिए जिला पदाधिकारी के द्वारा अनुमंडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ने मनोनीत सदस्यों को इसकी सूचना देकर सोमवार को 11 बजे अनुमंडल पदाधिकारी के कार्यालय में उपस्थित होने को कहा है। पार्षदों को निर्वाचन प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ आने को कहा गया है। उल्लेखनीय है कि नगर परिषद के मुख्य पार्षद रूपा देवी ने वार्ड पार्षद कारू चौधरी, धनंजय कुमार गुप्ता एवं वार्ड पार्षद सत्येंद्र दास को सशक्त अस्थाई समिति के लिए मनोनीत किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.