बगहा, जनवरी 3 -- बेतिया। नगर निगम बोर्ड की करीब सात घंटे तक चली बैठक के बेनतीजा रहने के लिए स्वयं को जिम्मेदार ठहराने पर मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाए हैं। जिसमें उन्होंने कहा कि पूर्व में हुए करोड़ों के भ्रष्टाचार को दबाने के लिए कई लोग एकमत हो गए हैं। कई बैठको में पारित किन किन विषयों पर असंपूष्टि और उसका कारण बताने की उनकी अपील को, नगर निगम का विकास करने के जिम्मेदार लोग ही लगातार इनकार कर रहे हैं। निगम बोर्ड और सशक्त समिति के दर्जनों प्रस्तावों की असंपुष्टि केवल भ्रष्टाचार को छुपाने के लिए की जा रही है। सदन की अध्यक्ष महापौर के अपील की अनदेखी करने वालों के समर्थन में सांसद के साथ विधान पार्षद महोदय का एक राय हो जाने पर भी जनता के लिए विचारणीय हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.