प्रयागराज, जनवरी 11 -- प्रयागराज, कार्यालय संवाददाता। संघ शताब्दी वर्ष एवं युवा दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र सेविका समिति की ओर से सशक्त, संगठित और समर्थ भारत के संकल्प के साथ पथ संचलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को बौद्धिक, मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाते हुए अनुशासन, समय प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता का विकास करना रहा। मुख्य वक्ता अखिल भारतीय सह कार्यवाहिका अलका ईनामदार ने मातृत्व और नेतृत्व के समन्वय पर जोर देते हुए कहा कि मातृत्व भाव से ही समाज और संगठन के दायित्वों का सफल निर्वहन संभव है। विशिष्ट अतिथि के रूप में के. सीता अक्का एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अर्चना सिंह उपस्थित रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.