चतरा, जुलाई 22 -- चतरा, प्रतिनिधि। उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सोमवार को सशक्त पंचायत-नेत्री अभियान विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य ग्राम पंचायतों में निर्वाचित महिला प्रतिनिधियों को नेतृत्व कौशल से सशक्त करना, स्थानीय शासन में उनकी भागीदारी को प्रभावी बनाना तथा पंचायत स्तर पर सुशासन में उनकी सक्रिय भूमिका सुनिश्चित करना था। कार्यशाला में जिले के सभी प्रखंडों से चयनित महिला मुखिया ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा, महिलाओं की भागीदारी केवल आंकड़ों तक सीमित न रहे, बल्कि वे प्रभावशाली निर्णयकर्ता के रूप में उभरें - यही इस अभियान का उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत प्रत्येक प्रखंड स्तर पर महिला वार्ड सद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.