बलरामपुर, फरवरी 22 -- तुलसीपुर, संवाददाता। स्थानीय विकासखंड के ग्राम पंचायत सेखुईनिया कलॉ में विकास की नई सोच और पारदर्शी प्रशासन के संकल्प के साथ भावी प्रधान बृजेश पांडेय लगातार जनसंपर्क में जुटे हुए हैं। उनका कहना है कि उनका उद्देश्य केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि गांव की मूलभूत समस्याओं का स्थायी समाधान कर आदर्श ग्राम पंचायत की स्थापना करना है। बताया जाता है कि बृजेश पांडेय शिक्षा स्वास्थ्य, स्वच्छता, सड़क निर्माण, जलनिकासी, शुद्ध पेयजल, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और वृद्धजनों के सम्मान जैसे मुद्दों को प्राथमिकता देने की बात कह रहे हैं। साथ ही युवाओं को रोजगार से जोड़ने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ठोस पहल का आश्वासन भी दे रहे हैं। ग्रामवासियों का कहना है कि वे एक ईमानदार, सक्रिय और जनसेवा के प्रति समर्पित नेतृत्व चाहते हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.