पलामू, जनवरी 7 -- छतरपुर, प्रतिनिधि। सशक्त झारखंड के लिए सुरक्षित व सशक्त महिला विषय पर बुधवार को छतरपुर अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन कर बाल विवाह, डायन कुप्रथा, महिला सशक्तिकरण आदि पर चर्चा की गई। छतरपुर प्रखंड प्रांगण में आयोजित एकदिनी अनुमंडल स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने सभी को सकारात्मक दिशा में काम करने के लिए प्रोत्साहित किया। पलामू जिला कल्याण पदाधिकारी ने कहा कि पूरे राज्य में बाल विवाह के मामले में पलामू जिला दसवें स्थान पर आता है। इसके लिए सभी धर्म गुरुओं और आम लोगों को मिलकर अगले तीन माह में प्रयास करने की जरूरत है। बाल विवाह मुक्त पलामू बनाने का संकल्प लेने की जरूरत है। यह कार्य अकेले का नहीं है। सभी को समाज में व्याप्त कुरीतियों को मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.