जहानाबाद, नवम्बर 11 -- जहानाबाद, शशिकांत खेत में धान खराब हो रहल हई। सवेरे ही वोट गिरा देली। अब भर पेट खा के खेत में आ गैली हे। धान के कटनी भी जरूरी है न। ये बातें रतनी प्रखंड के श्रीबिघा की मानती देवी, रिंकू देवी, कृष्णा देवी आदि का कहना है। ये लोग अपने खेत में कटी हुई धान की फसल को समेट रही थीं। उसके मन में वोट गिराने का गजब उत्साह देखा गया। इन महिलाओं ने बताया कि सबेरे सबसे पहले वोट गिराने गई। घर आकर चूड़ा, सतुआ खाया फिर सीधे धान के खेत में चली आई। क्योंकि गीले खेत में कटी धान की फसल को समेटना जरूरी था। हालांकि किसको वोट दिए पूछने पर टाल गई। उन महिलाओं ने तपाक से पूछ दिया कि आप किसको जिताना चाहते हैं। रतनी प्रखंड के सलारपुर, श्री बीघा, इब्राहिमपुर, बड़ौना, कॉन्सुआ आदि के मतदान केंद्रों पर सुबह से लंबी कतार देखी गई। मतदाताओं के अपने मिजाज...