गंगापार, दिसम्बर 18 -- सविता धर्मार्थ ट्रस्ट की आवश्यक बैठक गुरुवार को ट्रस्ट कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकांत पाण्डेय के निर्देशानुसार करछना के विनय सिंह को सविता धर्मार्थ ट्रस्ट का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। ट्रस्ट के सचिव शिवम पांडेय द्वारा विनय सिंह का मनोनयन पत्र जारी किया। उपाध्यक्ष बनाए जाने पर विनय सिंह ने ट्रस्ट के अध्यक्ष आचार्य शिवाकांत पाण्डेय एवं सचिव शिवम पांडेय के प्रति आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...