मथुरा, नवम्बर 3 -- देव दीपावली महोत्सव समिति द्वारा यमुना के सभी घाटों पर असंख्य दीप प्रज्वलित कर देव दीपावली महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाता रहा है। इस बार भी यह आयोजन कार्तिक पूर्णिमा 05 नवंबर को शाम 5 बजे से कृष्ण गंगा घाट से विश्राम घाट सहित ध्रुव घाट तक एवं यमुना पार के सभी प्राचीन घंटों पर सवा लाख दीप प्रज्वलित कर भव्य देव दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन सती बुर्ज राजा घाट पर होगा, जिसमें ब्रज के पूज्य संत धर्माचार्यों एवं मथुरा महानगर के गणमान्य नागरिकों द्वारा शंखध्वनि के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। महोत्सव समिति के पदेन संयोजक/सचिव सिटी मजिस्ट्रेट राके श कुमार के साथ देव दीपावली महोत्सव समिति के अध्यक्ष पंडित सोहन लाल शर्मा, महामंत्री आचार्य ब्रजेन्द्र नागर, हिन्दूवादी नेता गोपेश्वर नाथ चतुर्वेदी, कृष्ण...