नई दिल्ली, अप्रैल 3 -- यूपी में दारोगा बनने के सवा तीन साल में ही एक दारोगा की वर्दी उतर गई है। परीक्षा के समय किया गया फर्जीवाड़ा हाईकोर्ट के आदेश पर हुए जांच में सही पाया गया है। दारोगा के खिलाफ केस भी हो गया है। मुकदमा उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के निरीक्षक ने ऑनलाइन दर्ज कराया था। सेंटर आगरा के सिकंदरा थाने में था। ऐसे में विवेचना सिकंदरा पुलिस को मिली है। इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार ने निर्भय सिंह जादौन के खिलाफ सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया है। मुकदमे में लिखाया गया है कि उप निरीक्षक नागरिक पुलिस, प्लाटून कमांडर पीएसी, अग्निशमन विभाग के लिए वर्ष 2020-21 में लिखित परीक्षा द्वारा सीधी भर्ती हुई थी। निर्भय सिंह जादौन ने भी आवेदन किया था। उसका सेंटर सिकंदरा क्षेत्र में यूपीएसआईडीसी लाइफ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.