विकासनगर, दिसम्बर 19 -- नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत शहीद राकेश चंद्र ध्यानी मार्ग के सुधारीकरण की उम्मीद स्थानीय बाशिंदों को जगी है। करीब छह किमी लंबे इस मार्ग के सुधारीकरण का कार्य विधायक सहदेव पुंडीर ने शुक्रवार से शुरु कराया। सवा करोड़ से अधिक की लागत से बनने वाले इस मार्ग से करीब चार हजार की आबादी को सुगम यातायात की सुविधा मुहैया होगी। नगर क्षेत्र के इस महत्वपूर्ण मार्ग की दशा एक दशक से खस्ताहाल थी। छह किमी लंबे इस मार्ग पर गड्डों की भरमार पड़ी हुई है। पूरे मार्ग की पेंटिंग उखड़ जाने के कारण बारिश से मार्ग पर कीचड़ फैल जाता है। मार्ग से जुड़ी करीब चार हजार की आबादी बीते एक दशक से हिचकोले खाकर सफर करने को मजबूर थी। इस मार्ग से रोशन फार्मा, बहादरपुर, पुराना पोस्ट ऑफिस आवासीय क्षेत्र के बाशिंदो को आवागमन की सुविधा मिलती है। स्थानीय जनता क...