फतेहपुर, जनवरी 14 -- खागा। नगर में प्रशासन द्वारा लागू की गई नो इंट्री का समय सवालों के घेरे में है। नगरवासियों एवं संगठनों का कहना है कि नो इंट्री का समय ऐसा तय किया गया है, जिससे यातायात समस्या का समाधान होने की बजाय बढ़ने का अंदेशा है। व्यापार मंडल एवं बुंदेलखंड राष्ट्र समिति के अध्यक्ष शिव चंद्र शुक्ल व प्रवीण पांडेय तथा आम लोगों के अनुसार सुबह जब स्कूली बच्चे स्कूल जाते हैं और दोपहर में छुट्टी के समय जब नगर में सबसे अधिक भीड़ रहती है, उस दौरान नो इंट्री लागू नहीं है। इसके विपरीत शाम चार बजे से रात आठ बजे तक नो इंट्री लागू की गई है, जबकि इस समय तक अधिकांश स्कूली बच्चे और बड़ी संख्या में लोग अपने घर लौट चुके होते हैं। ऐसे में नगरवासियों का सवाल है कि जब भीड़ ही नहीं रहती, तब नो इंट्री लगाने का औचित्य क्या है? नगर के व्यापारियों और राहग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.