रजनीश पांडेय, दिसम्बर 17 -- नई दिल्ली के खजूरी खास इलाके में मंगलवार रात अनियंत्रित तेज रफ्तार ट्रक ने एक रैपिडो बाइक चालक को कुचल दिया। हादसे में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामला दर्ज करके जांच कर रही है। आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर पुलिस आरोपी ट्रक चालक व ट्रक की पहचान करने की कोशिश कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 29 वर्षीय हिमांशु के रूप में हुई है। वह अपनी मां, पत्नी और छोटे भाई के साथ डी -3/423 नन्द नगरी में रहता था। बड़ा बेटा होने के नाते परिवार की जिम्मेदारी उसी के कंधो पर थी। वह रेपिडो बाइक चलाने के साथ प्राइवेट कंपनी में काम भी करता था। मंगलवार शाम करीब 4.30 बजे वह रेपिडो बाइक लेकर यात्री लेने के लिए निकला था। वह अंकुर विहार के पास चमन पार्क में अपनी सुसराल पहुंच गया, वहां से व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.