प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 8 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रोडवेज बस अड्डे से सवारियां लेकर प्रयागराज जा रही बस के परिचालक को रास्ते में सवारियां बैठाने से नाराज एक निजी बस के लोगों ने रास्ते में रोक लिया। उसे बस से उतारकर मारापीटा और आरोप है कि 1200 रुपये छीनकर भाग निकले। परिचालक ने सोरांव थाने में घटना की तहरीर दी है। पट्टी कोतवाली क्षेत्र के सिसौरा गांव निवासी सतवंत कुमार गौतम प्रतापगढ़ रोडवेज डिपो में संविदा परिचालक है। वह रविवार सुबह करीब 10 बजे बस अड्डे से सवारियां लेकर प्रयागराज जा रहा था। मऊआइमा के पास उसने कुछ सवारियां अपनी बस में बैठा ली। वहां प्रयागराज की एक निजी बस खड़ी थी। आरोप है कि निजी बस चालक ने पीछा कर सतवंत की बस सोरांव इलाके के ददौली बाजार के पास रोक लिया। परिचालक को बस से उतारा और मारपीट कर घायल कर दिया। इससे बस में सवार यात्...