रामपुर, अगस्त 1 -- रामपुर, संवाददाता। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह सवारी बैठाने को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। एक ई-रिक्शा चालक ने मामूली कहासुनी में दूसरे चालक के सीने में पेंचकस घोंप दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दिनदहाड़े बीच सड़क पर हुई इस हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। हत्या की सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने केस दर्ज कर देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। गंज थाना क्षेत्र के जेल रोड घेर चंदन खां निवासी सलीम (62) ई-रिक्शा चालक थे। वह रोजाना की तरह अपने घर से गुरुवार सुबह आठ बजे निकले थे। जिसके बाद वह सिविल लाइंस थाना क्षेत्र स्थित मैगजीन मोहल्ले में सवारियां लेकर पहुंचा था। यहां से सवारियां उतारने के बाद वह दूसरी जगह की सवारियां भरने लगा। इस दौर...