कन्नौज, नवम्बर 2 -- तालग्राम, संवाददाता। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर रविवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। बनारस से दिल्ली जा रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर आगे चल रहे अज्ञात वाहन से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय बस में करीब 52 यात्री सवार थे। जिनमें से चार घायल हो गए। फिरोजाबाद के शिकोहाबाद निवासी बस का चालक संदीप पुत्र अशोक कुमार बताया गया है। बस के यात्रियों के अनुसार बस अत्यधिक गति से चल रही थी। अचानक आगे एक वाहन के आने से चालक नियंत्रण खो बैठा और बस सीधी टकरा गई। दुर्घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। कई लोग सीटों से उछलकर गिर पड़े। सूचना मिलते ही एक्सप्रेस वे के सहायक सुरक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद कनौजिया पेट्रोलिंग टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने कंट्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.