कानपुर, जनवरी 11 -- चकेरी, संवाददाता। सनिगवां में एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ई-ऑटो से जा टकराई। ऑटो पलटकर घिसटता चला गया। घटना में बाइक सवार और ऑटो सवार मासूम समेत पांच लोग घायल हो गये। सनिगवां के केआर पुरम निवासी अनिकेत रविवार सुबह बाइक से कांशीराम कॉलोनी की तरफ जा रहे थे। रास्ते में अनिकेत की बाइक तेज रफ्तार होने के चलते सामने से सवारियां लेकर आ रहे ई ऑटो से टकरा गई। जिससे अनिकेत गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर ऑटो भी अनियंत्रित होकर पलट गया और करीब दस मीटर तक घिसटते चला गया। इसमें कांशीराम कॉलोनी फेज दो निवासी काजल, उनके पति किशन गौतम, सास शिमला गौतम और एक वर्षीय बेटा ईशु घायल हो गया। काजल ने बताया कि वह परिवार के साथ सिविल लाइन स्थित भैरव मंदिर दर्शन करने जा रहीं थीं। तभी घर से करीब आधा किलोमीटर दूर घटना हुई।

हिंद...