हरदोई, मई 13 -- पचदेवरा-हरदोई। सवायजपुर रजबहा में बिसौली पुलिया के पास मंगलवार को ग्रामीणों को शाहजहांपुर निवासी हलवाई का शव औंधे मुंह दिखा। शव मिलने की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया तथा कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। शव की पहचान शाहजहांपुर के हनुमत धाम नेकपुर निवासी शिवम के रूप में हुई है। बत्तीसा निवासी शिवम दीक्षित हलवाई का काम करता था। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर और अविवाहित था। पचदेवरा थाना प्रभारी अब्दुल जब्बार खां ने बताया कि शिवम शराब के नशे का आदी था। शराब पीकर पुलिया के ऊपर लेटा था। नींद आ जाने से नहर में गिर गया। इससे पानी में डूबकर मौत हो गई। उसके पास 1500 रुपये मौजूद मिले। मृतक के घरवालों को सूचना कर दी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.