जमशेदपुर, सितम्बर 4 -- जमशेदपुर। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने सांगठनिक विस्तार करते हुए पुलिस मेंस एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री, पूर्व पुलिस उपाधीक्षक कमल किशोर को राष्ट्रीय सलाहकार नियुक्त किया है। वहीं, सामाजिक कार्यकर्ता सबिता सिंह को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा का प्रदेश संगठन महामंत्री मनोनीत किया गया। इसकी घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष धनुर्धर त्रिपाठी ने संस्थापक संरक्षक गजेंद्र मणि त्रिपाठी और ठाकुर ओमप्रकाश सिंह की सहमति से की। उन्होंने विश्वास जताया कि सामाजिक, आर्थिक और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की लड़ाई में इन दोनों पदाधिकारियों की भागीदारी से समाज को लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.