कौशाम्बी, जनवरी 28 -- सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मंझनपुर में यूजीसी के विरोध में प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय के नेतृत्व में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित मांगों का ज्ञापन कलक्ट्रेट पहुंचकर अतिरिक्त मजिस्ट्रेट आकाश सिंह को सौंपा। राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में बताया कि यूजीसी को भारत के राजपत्र में अधिसूचित कर तत्काल प्रभाव से लागू किया जाना अत्यंत गंभीर, संवैधानिक एवं विधिक प्रश्न उत्पन्न कराने वाला है। यह अधिसूचना उच्च शिक्षा संस्थानों जाति आधारित भेदभाव को रोकने के उद्देश्य से लाई गई बताई जा रही है। इसमें एससी/एसटी, ओबीसी एवं दिव्यांग छात्रों के अधिकारों की सुरक्षा पर विशेष बल दिया गया है। उन्होंने राष्ट्रपति से मांग किया कि भारत का संविधान सभी नागरिकों को समानता का अधिकार प्रदा...