एटा, मार्च 17 -- केंद्र सरकार ने गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण देने को ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र जारी करने के दिशा-निर्देश दिए गए थे। इसके बाद भी तहसील क्षेत्र में गरीब सवर्णो के लिए प्रमाण पत्र जारी नहीं किए जा रहे। प्रमाण पत्र के लिए पात्र लोग तहसीलदार जलेसर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं। पालिका सभासद आशा देवी ने मुख्यमंत्री के नाम भेजें शिकायती पत्र में बताया है केंद्र सरकार ने गरीब सवर्णो को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने की घोषणा के उपरांत गरीब सवर्ण आरक्षण प्रमाण पत्र प्राप्त करने के लिए तहसील में दर-दर की ठोकर खा रहे हैं। भाजपा की घोषणाओं पर ध्यान न देकर वह अपनी मनमानी करते हैं। सभासद ने विधायक, डीएम, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष को भी शिकायती पत्र भेजे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.